
सोनभद्र: स्कूली बच्चों के साथ खिलवाड़ भेड़ बकरियों की तरह ठूस-ठूस भरते ऑटो चालक, प्रशासन मौन।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र: स्कूली बच्चों के साथ खिलवाड़ भेड़ बकरियों की तरह ठूस-ठूस भरते ऑटो चालक, प्रशासन मौन।डाला/ सोनभद्र! चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ के आस-पास के गांव में ऑटो चालकों की लापरवाही! स्कूली बच्चों की जान पर भारी पड़ रही है! रोजाना ऑटो चालक बच्चों और यात्रियों को भेड़- बकरियों की तरह ठूस- ठूस कर भरते हैं! कई बच्चे ऑटो में लटक कर तो कई छत पर बैठकर विद्यालय जाते हैं! जिसमें कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है!यह दृश्य वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर ग्राम पंचायत कोटा के टोला परासपानी का है जहां राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों को एक ऑटो चालक ने खचाखच भर कर लाद लिया है। गुरमुरा, जुड़वानी, जवारीडाड़, पतगड़ी, हथवानी, रानीताली, मालोघाट, भवानी कटरिया सहित कई गांव के बच्चे राजकीय इंटर कॉलेज परासपानी पढ़ने जाते हैंबच्चों के अभिभावकों का कहना है कि वे लोग मजबूरी में बच्चों को ऑटो से भेजते हैं। लेकिन बच्चे जब तक घर सुरक्षित वापस नहीं लौट जाते तब तक दिल धड़कता रहता है। अभिभावकों ने बताया कई ऑटो चालक तेज आवाज में अश्लील गाने भी बजाते हैं । जिससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि समय रहते इस समस्या पर अंकुश लगाया जाए । अन्यथा कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक चोपन एवं निरीक्षक यातायात को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं