• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद 85 लेखपालों को कलेक्ट्रेट में राज्य मंत्री व विधायक ने बाटा नियुक्ति पत्र

सोनभद 85 लेखपालों को कलेक्ट्रेट में राज्य मंत्री व विधायक ने बाटा नियुक्ति पत्र


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत नियुक्त लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में मन्त्री सजीव गौड़ प्रसारण किया गया, इस मौके पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़, विधायक सदर भूपेश चैबे, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं जनपद के नवचयनित लेखपालों ने देखा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौंड़ ने उपस्थित नवचयनित लेखपालों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत 7 हजार 720 लेखपालों का चयन किया गया है। जिनको आज प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है, जनपद सोनभद्र में नवचयनित 85 लेखपालों को आज नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है, यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करायी गयी है, इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी बिचैलियें की कोई भूमिका नहीं रही है। अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत करके परीक्षा की तैयारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए,उन अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है, प्रदेश सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .