
सोनभद बभनी एक वर्ष से लापता युवक के सिर व पैर का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय 8382048247
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के परसाटोला गांव में बंधे के किनारे पड़े नर कंकाल का सिर व एक पैर मिला। कंकाल के पास से लोवर और गमछा भी मिला।नर कंकाल मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों तथा मृतक की मां ने गमछे और लोवर से अपना बेटा होने का आशंका जताई है। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिले कंकाल सिर और पैर को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार राम प्रकाश 35 पुत्र रामकिसुन निवासी परसाटोला पोखरा पिछले एक साल से घर से गायब था। परिजनों ने नात रिश्तेदार में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला।घर वाले गायब होने की सूचना थाने पर भी दी लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। शुक्रवार को गांव के लोग बंधे में मछली मार रहे थे। वहीं बंधे के किनारे एक छोर पर कंकाल में सिर मिला और दूसरे छोर पर एक पैर का कंकाल मिला।सिर के पास गमछा और पैर के पास लोवर मिला। लोगों ने इसकी खबर गांवों वालों और गायब हुए परिजनों को दिया।खबर लगते ही शनिवार को सुबह गांव के तथा परिजन बंधें पर पहुंचे। मृतक की मां अंजोरिया देवी ने गमछे और लोवर को देखते ही पहचान गयी और मिले कंकाल को अपने बेटे का कंकाल होने का आशंका जताई। मृतक के चाचा गजानंद और भाई रामकेवल ने बताया कि पिछले वर्ष चैनपुर निवासी अशोक गुप्ता अपने साथ रामप्रकाश को लेकर शाम को घर से निकला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।जब घरवालों ने अशोक से पूछा तो उसने परसाटोला तिराहे पर उसे छोड़ने की बात कहकर चलता बना। घरवालों ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को भी दिया था लेकिन कोई ठोस पहल नही हुआ। कंकाल मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।मृतक की मां अंजोरिया देवी का बेटे के वियोग में रो रो कर बुरा हाल हो गया है।उधर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मिले कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है