
अहुगी कलां के नौडिहवा बस्ती में पहुंचा छह फीट लंबा मगरमच्छ ग्रामीणों में दहशत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
हलिया।
ड्रमंडगंज वनरेंज के अहुगी कलां गांव के नौडिहवा बस्ती में सोमवार भोर में छह फीट लंबा मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम नेमगरमच्छ को पकड़कर पास स्थित अदवा जलाशय में छोड़ दिया। अहुगी कलां गांव के नौडिहवा बस्ती निवासी शंकर लाल कोल सुबह चार बजे बकरियों को चारा भूसा डालने के लिए उठे तो लगातार बकरियों के मिमियाने की आवाज सुनकर अगल बगल टार्च जलाकर देखा तो मड़हे के पास छह फीट लंबा मगरमच्छ चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया। शंकर लाल के शोरगुल मचाने पर अगल बगल के ग्रामीण लाठी डंडा लेकर पहुंचे तो मगरमच्छ राम अनुज कोल के घर के सामने बांस की कोठी में जाकर छिप गया ग्रामीणों के पहुंचने पर मगरमच्छ बगल में धान के खेत में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह आठ बजे पहुंचे वनविभाग के वाचरओमप्रकाश तिवारी, रामचंद्र तिवारी, शिशुपाल सिंह, रामधनी, अशफाक अली ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांस की लकड़ी में बांधकर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर पास स्थित अदवा बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया।वाचर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि अहुगी कलां गांव के नौडिहवा बस्ती में पहुंचे करीब छह फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अदवा बांध में छोड़ दिया गया है