
साथ बैठकर पी शराब, फिर लाठी से वार कर ले ली जान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जुगैल। जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास गांव के करंजी टोला में मंगलवार की रात शराब के नशे में हुई मारपीट में रमई बैगा (42) की मौत हो गई।उ पड़ोस में रहने वाले बाबूलाल बैगा के साथ शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हुआ। लाठी से हमले में रमई को गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल का हिरासत में ले लिया है।अगोरी खास गांव के करंजी टोला निवासी रमई बैगा और बाबूलाल बैगा पड़ोसी हैं। रमई के पुत्र घनश्याम ने बताया कि मां कुछ दिन पहले मायके गई थी। मंगलवार की शाम पिता उसे साथ लेकर घर लौटे। इसके बाद वह पड़ोसी बाबूलाल बैगा के घर चले गए। वहां दोनों ने बैठकर शराब पी। शराब के नशे में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गाली-गलौज शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया।बैजनाथ ने पास में रखी लाठी से रमई बैगा पर जोरदार प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से रमई की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जुगैल एसओ नागेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
सीओ ने बताया कि नशे में ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद बाबूलाल ने लाठी से प्रहार कर दिया। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बाबूलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है