• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
राहगीरों,यात्रियों एवं तीमारदारों के लिए नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने प्याऊ का किया उदघाटन

राहगीरों,यात्रियों एवं तीमारदारों के लिए नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने प्याऊ का किया उदघाटन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर।नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा इस भीसड़ गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल,बथुआ,घंटाघर,शास्त्री सेतु पर राहगीरों,तीमारदारों एवं यात्रियों के सुविधा के लिए प्याऊ का स्टाल लगाया है।इसी प्याऊ के स्टाल का नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने फीता काटकर उदघाटन किया।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा नागरिकों के लिए विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था किया गया है।आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है,इस भीसड़ गर्मी में राहगीरों,तीमारदारों एवं यात्रियों सहित अन्य लोगों के लिए बताशा,पेठा आदि के साथ पीने का पानी दिया जायेगा।इसके साथ ही पालिका द्वारा अन्य स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है,हलिया स्टैंड पर पालिका एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के साथ भी प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है।इसके साथ ही मै विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी निवेदन करना चाहूंगा कि वे इस गर्मी में विभिन्न स्थानों पर इस पुनीत कार्य को करने का काम करे।इस मौके पर सभासद इंद्रजीत सिंह पटेल,नीरज गुप्ता,शरद सरोज,मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा,अमित सिंह चंदेल,गोवर्धन त्रिपाठी,निशांत द्विवेदी,विकेश्वर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .