• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
त्रिलोकपुर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

त्रिलोकपुर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

कथा का श्रवण ,मनन – चिंतन करने से होता मनुष्य का कल्याण : भावना

झालू:कस्बे के निकटवर्ती ग्राम त्रिलोकपुर में मां कालिका देवी के प्रांगण में कलश यात्रा उपरांत श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कुमारी किशोरी भावना के मुखारविंद द्वारा प्रारंभ किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धार्मिक लाभ उठाया। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कुमारी किशोरी भावना के प्रवचन से प्रारंभ किया गया। कथा व्यास ने अपने प्रवचन में बताया कि भागवत पापों का नाश कर सदाचार का आचरण कराता है। सदैव अच्छी संगत ग्रहण करना चाहिए।कथा सुनने मात्र से कल्याण नहीं होता कथा का श्रवण, मनन एवं चिंतन करने से मनुष्य का कल्याण होता है। सत्य श्रेष्ठ है। मनुष्य को सदैव सत्य अपनाना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा में आयोजक, प्रियंका चौधरी पत्नी रजत चौधरी ,राजपाल सिंह, नरेश कुमार ,गुड्डी, ओमवती ,मुन्नी देवी, सुमन, बबली देवी ,शालिनी चौधरी ,शिवानी चौधरी, रेखा बबीता, चंद्रपाल, मुन्नू, अनीता आदि ने उपस्थित होकर धार्मिक लाभ उठाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .