• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
श्री अन्न की खेती किसानों को आर्थिक रूप से करेगा मजबूत

श्री अन्न की खेती किसानों को आर्थिक रूप से करेगा मजबूत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

सोनभद्र। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवम कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन सदर विकास खण्ड कार्यालय पर किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर ब्लाक प्रमुख अजित रावत ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम सहायक विकास अधिकारी (कृषि) इबरान खान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया गोष्टि में तकनीकी सत्र चलाया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार ने कृषको को सब्जी की खेती एवम औद्यानिक फसलो के बारे में विस्तार से बताया गया। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील किसान बाबूलाल मौर्य ने बीज शोधन, धान की श्री पद्धति से खेती ,फूलगोभी की वर्ष भर खेती की तकनीक, बकरी पालन एवम ड्रैगन फ्रूट के बारे प्रेक्टिकल जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में कार्यक्रम का संचालन कर रहे तकनीकी सहायक (कृषि) राकेश कुमार सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं को विस्तृत बताया जिसमे मुख्य रूप से कृषि यांत्रिकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवम फसल प्रदर्शन के बारे में कृषको को विस्तार से जानकारी दी गयी।

राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी सर्वेश कुमार सैनी ने बीजो पर मिल रहे अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत उपस्थित किसको को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के एवं मुख्यमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए कृषि में परंपरागत खेती/ जैविक खेती के साथ साथ श्रीअन्न कि खेती करने के कृषको का आह्वान किया।  इसके साथ साथ पी एम कुसुम योजना पर 60 प्रतिशत अनुदान एवम कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत का अनुदान के लिए विभाग से अनुदान लेने के लिए कृषको को जगरूप किया।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी अनुराधा सिंह ने श्रीअन्न के बारे में विस्तृत जानकारी कृषको को दी गयी एवम कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगल सिंह प्रगतिशील किसान कमला यादव , सूर्यपाल सिंह रामेश्वर सिंह के साथ लगभग 200 कृषक उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .