
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट मैनेजर व सम्बन्धित ठेकेदार को शो काज नोटिस जारी*
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन माॅं विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षणमीरजापुर 19 जुलाई 2025- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्माणाधीन माॅं विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर व सम्बन्धित ठेकेदार को शो काज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षिणक भवन वप्रशासनिक भवन के कार्यो में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण भवन का निर्माण कराया जाए। निर्माणाधीन कुलपति आवास के ड्राइंग में परिवर्तन होने के कारण प्रगति धीमी है जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने मशीनरी व मैन पावर की संख्या वृद्धि करते हुए कार्य समय सीमा अन्तर्गत पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी मड़िहानअविनाश कुमार सहित कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित रहें।