News

मिर्ज़ापुर में मतदाता सूची में 3.42 लाख की कमी, विशेष पुनरीक्षण में सामने आए आंकड़े
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
मिर्ज़ापुर
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2026 में जनपद मिर्ज़ापुर की मतदाता सूची में बड़ा अंतर सामने आया है। पहले प्रकाशित सूची में कुल 19,10,300 मतदाता दर्ज थे, जबकि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर अब 15,67,539 मतदाता ही शामिल पाए गए हैं। इस तरह कुल 3,42,761 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,03,679 से घटकर 8,55,675 हो गई, यानी 1,48,004 की कमी। वहीं महिला मतदाता 9,06,559 से घटकर 7,11,825 रह गईं, जिसमें 1,94,734 का अंतर आया है। अन्य श्रेणी के मतदाताओं की संख्या में भी 23 की कमी दर्ज की गई है। प्रशासन के अनुसार यह कमी मृत्यु, स्थानांतरण और नाम विलोपन के कारण हुई है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :