• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिगना क्षेत्र के बौंता विशेषर गांव निवासी शिवराज बिंद ने असम में आयोजित छठवीं नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।

जिगना क्षेत्र के बौंता विशेषर गांव निवासी शिवराज बिंद ने असम में आयोजित छठवीं नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

उन्होंने ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्ट सोलो सुपर सीनियर इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की। यह चैंपियनशिप 1 जनवरी से 6 जनवरी तक धीमाजी टाउन के कोर्ट फील्ड में संपन्न हुई। फेडरेशन के प्रेसीडेंट डॉ. शशिकांत जैन, महासचिव डी. के. शर्मा, चेयरमैन रमेश लोहान और डायरेक्टर गौतम सरकार ने शिवराज को स्वर्ण पदक प्रदान किए। शिवराज के पिता बनवारीलाल बिंद और माता रामकली ने उनकी इस सफलता पर खुशी व्यक्त की है। प्रधान शोभनाथ बिंद, मनोज पाठक, विद्या सरोज, दिलीप बिंद, अमलेश, पंकज, आशीष कुमार सहित ग्रामवासियों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने भी हर्ष जताया। गाँव पहुंचने पर शिवराज बिंद का स्वागत और सम्मान किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .