
सर्पदंश से सातवीं की छात्रा मौत, रात भर कराते रहे झाड़ फूंक
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश के बाद भर्ती कराई गई कक्षा सात की छात्रा दुर्गा (14) की बुधवार को मौत हो गई। वह झारखंड के गढ़वा जिला की रहने वाली थी।
यूपी बॉर्डर से सटे गांव बिलासपुर में मंगलवार की रात करीब एक बजे घर में पलंग पर सोई दुर्गा पुत्री प्रदीप गुप्ता को सांप से डस लिया। बगल में साथ सोई मां की नींद खुली तो सांप भाग रहा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश के बाद भर्ती कराई गई कक्षा सात की छात्रा दुर्गा (14) की बुधवार को मौत हो गई। वह झारखंड के गढ़वा जिला की रहने वाली थी
यूपी बॉर्डर से सटे गांव बिलासपुर में मंगलवार की रात करीब एक बजे घर में पलंग पर सोई दुर्गा पुत्री प्रदीप गुप्ता को सांप से डस लिया। बगल में साथ सोई मां की नींद खुली तो सांप भाग रहा था
परिजन रात से सुबह तक ओझा के पास झाड़फूंक में जुटे रहे। हालात सामान्य नहीं होने से दुर्गा को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दुर्गा विंढमगंज के निजी स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ाई करती थी। मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन ओझा के यहां झाड़-फूंक के लिए ले जाने के लिए परेशान थे।