• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ऑटो पलटने से पांच महिला सहित सात श्रद्धालु घायल, मां भंडारी देवी से लौटते समय हुआ हादसा

ऑटो पलटने से पांच महिला सहित सात श्रद्धालु घायल, मां भंडारी देवी से लौटते समय हुआ हादसा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247मीरजापुर में मां भंडारी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच महिलाओं समेत सात श्रद्धालु घायल हो गए। वाराणसी पंचकोसी के रहने वाले ये श्रद्धालु ऑटो से वापस लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।मां भंडारी देवी पहाड़ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही ऑटो शनिवार को अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाराणसी पंचकोसी के ऑटो सवार बाबू,अंजू,संजू,मंजू,दुर्गा, काव्या, मयंक घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया। शनिवार को वाराणसी पंचकोसी से एक ऑटो में पांच महिला सहित सात लोग सवार होकर भंडारी देवी दर्शन पूजन करने के लिए आए हुए थे।

दर्शन कर सभी ऑटो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे ऑटो जैसे ही भंडारी देवी पहाड़ से नीचे उतर रहा था कि तभी इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .