• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खेत में मिला मिट्टी से सना शव, फैली सनसनी, दस वर्षीय बालक की चाकू गोदकर हत्या

खेत में मिला मिट्टी से सना शव, फैली सनसनी, दस वर्षीय बालक की चाकू गोदकर हत्या


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

जुगैल थाना क्षेत्र में दस वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर से लापता हुआ था। पुलिस तलाश कर रही थी। खेत में मिट्टी से सना हुआ शव मिला और सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई हैजुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल कस्बा में दस वर्षीय बालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की दोपहर बाद से वह लापता था। उसका शव खेत में लहूलुहान हाल में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लीजुगैल के हीरामणी खरवार का पुत्र कप्तान (10) शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात उसका शव खेत में पड़ा मिला। शरीर के कई स्थानों पर चाकू से वार के गहरे जख्म थे। शव मिट्टी में सना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीशव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। शनिवार को एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .