• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आठ आरोपियों पर बढ़ाईं धाराएं

आठ आरोपियों पर बढ़ाईं धाराएं


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। जिम में धर्मांतरण में शामिल मौलवी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धर्मांतरण कराने के साथ धोखाधड़ी व जालसाजी समेत अन्य धारा लगाई है। पूर्व में पकड़े गए सात आरोपी और पुलिस की पकड़ से दूर एक आरोपी पर भी धोधाखड़ी, जालसाजी की धारा बढ़ाई गई है।जिम में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मामले में पुलिस अब तक सरगना इमरान खान, हेड कांस्टेबल इरशाद खान, मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर, शादाब, फरीद अहमद आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गिरोह से जुड़ेे मौलवी खलीलुरर्हमान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नौवां आरोपी लकी अली खान अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मौलवी खलीलुरर्हमान को गिरफ्तार करने के बाद धर्म परिवर्तन कराने के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी की धारा लगाई गई थी। मौलवी खलीलुरर्हमान जिम धर्मांतरण गिरोह का साथी है। इसलिए धोखाधड़ी और जालसाजी की धारा पहले पकड़े गए सात आरोपियों और लकी अली खान पर भी लगाई गई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .