• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
धान क्रय केन्द्र नरोंइया पर SDM Sadar का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

धान क्रय केन्द्र नरोंइया पर SDM Sadar का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर।

जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार (IAS) के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र (PCS) ने थाना छानबे क्षेत्र अंतर्गत धान क्रय केन्द्र नरोंइया पर अचानक छापा मारकर निरीक्षण किया। SDM Sadar की इस औचक कार्रवाई से धान क्रय केन्द्र सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान SDM Sadar ने किसानों से सीधे संवाद कर शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप धान की खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान खरीद में पारदर्शिता सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।केंद्र प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि अब तक 156 किसानों से कुल 9419 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। खरीद प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है।SDM Sadar ने तहसील सदर के सभी धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मध्यस्थ के माध्यम से खरीद नहीं होनी चाहिए, केवल किसानों से सीधे धान की खरीद की जाए।SDM Sadar गुलाब चन्द्र ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और पारदर्शी खरीद व्यवस्था लागू होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .