• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मंडी समिति के खाद की दुकान पर एसडीएम सदर ने मारा छापा, स्टॉक में मिली गड़बड़ी

मंडी समिति के खाद की दुकान पर एसडीएम सदर ने मारा छापा, स्टॉक में मिली गड़बड़ी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। साधन सहकारी समितियों पर खाद वितरण में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बुधवार को कई केंद्रों पर छापा मारा। लालगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह और न्यायिक एसडीएम अनेक सिंह ने बरौधा साधन सहकारी समिति और ड्रमंडगंज क्षेत्र में कई दुकानों का निरीक्षण किया। यहां स्टॉक में गड़बड़ी मिली। इस पर अधिकारियों ने दुकानदारों और समिति के प्रबंधकों को फटकार लगाई और कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही। बरौधा साधन सहकारी समिति में स्टॉक में कमियां मिलने पर एडीओ कोऑपरेटिव को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने खोमर मैना और पगार साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया।कई केंद्रों पर अपनी निगरानी में एसडीएम ने खाद का वितरण कराया। उन्होंने बताया कि पीसीएफ के केंद्रों पर अधिक समस्या है। एसडीएम सदर पहले मंडी परिषद स्थित केंद्र पर पहुंचे। वहां किसानों की काफी भीड़ थी। कुछ किसानों ने उनसे शिकायत भी की। एसडीएम ने उनको समझाया। आधे घंटे तक अपनी निगरानी में वितरण कराया। केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। यदि कोई कालाबाजारी में पकड़ा गया तो जेल भेजा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .