• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
वकीलों की मांग पर एसडीएम ने जताई सहमति

वकीलों की मांग पर एसडीएम ने जताई सहमति


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चुनार। तहसील में अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते कामकाज बंद होने पर बुधवार को एसडीएम राजेश कुमार और नवयुवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनमोल सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं की मांग स्वीकार करने पर कामकाज सुचारु रूप से चालू करने पर सहमति बनी।बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील के काम में लगे प्राइवेट व्यक्तियों की मनमानी से तंग आकर उन्होंने न्यायिक कार्य से विरत होकर कामकाज बंद कर दिया था। कहा कि तहसील के न्यायालय या कार्यालय में कोई भी निजी व्यक्ति काम नहीं करेगा। इस पर तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि अब तहसील कार्यालय में कोई भी निजी व्यक्ति काम नहीं करेगा। बैठक के दौरान महामंत्री अजय पांडेय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्रनाथ द्विवेदी, गोविंद प्रसाद त्रिपाठी, गजेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .