• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सिलेंडर चोरी की अफवाह निकली झूठी, गोदाम में सभी सुरक्षित — बैटरी चोरी का मामला दर्ज

सिलेंडर चोरी की अफवाह निकली झूठी, गोदाम में सभी सुरक्षित — बैटरी चोरी का मामला दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय

📞 8382048247

जमालपुर (मिर्जापुर)। क्षेत्र के नरायनपुर सिकिया मोड़, औरइया के पास स्थित ध्रुवी इंडियन गैस एजेंसी में सिलेंडर चोरी की सूचना पूरी तरह भ्रामक साबित हुई। पुलिस द्वारा गोदाम में रखे खाली व भरे गैस सिलेंडरों का मिलान करने पर सभी सुरक्षित पाए गए।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी एजेंसी संचालक जगदीश प्रसाद सिंह ने जमालपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि एजेंसी का गोदाम औरइया गांव के पास सड़क किनारे स्थित है। 22 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम की चहारदीवारी पर लगे तार काट दिए और अंदर खड़ी मैजिक वाहन की बैटरी चोरी कर ली।

24 मार्च को गोदाम इंचार्ज विवेक सिंह और इंद्रजीत सिंह जब मौके पर पहुंचे और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर गए, तो उन्होंने गोदाम के ताले टूटे हुए पाए। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे गोदाम की जांच की और सिलेंडरों का मिलान कराया, जिसमें एक भी सिलेंडर चोरी नहीं पाया गया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में सिलेंडर चोरी की बात कही गई थी, लेकिन जांच में यह गलत निकली। फिलहाल बैटरी चोरी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .