
साइबर फ्राड का शिकार हुई महिला को वापस कराए गए 35,000 रुपये, साइबर पुलिस की तत्परता से मिली राहत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र की टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्राड से पीड़ित महिला की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
प्रकरण में आवेदिका प्रगति केशरी पत्नी रिशु केशरी, निवासी वार्ड संख्या 25, दीप नगर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्राड किया गया था, जिसके संबंध में आवेदिका द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं खाताधारक से पत्राचार कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसके परिणामस्वरूप 35,000/- रुपये की संपूर्ण धनराशि आवेदिका के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
वापस कराई गई धनराशि का विवरण:
35,000/- रुपये
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
1. निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
2. का0 अखिलेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
3. कां0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
4. म0का0 शारदा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
*सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके