• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ अभद्रता करने वाले किन्नरों के विरुद्ध आरपीएफ ने की कार्रवाई

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ अभद्रता करने वाले किन्नरों के विरुद्ध आरपीएफ ने की कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

यात्रियों से जबरन पैसा मांगने व अभद्रता करने वाले किन्नरों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के के बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस मिर्जापुरशिकायतों के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल मिर्जापुर द्वारा यात्रियों से जबरन पैसा वसूलने एवं अभद्रता करने वाले किन्नरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।दिनांक 07/08.09.2025, समय 23:20 बजे, मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12937 ( जनरल कोच) पर विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन किन्नरों को अभद्रता पूर्वक पैसा मांगते समय पकड़ा गयाआरोपियों को हिरासत में लेकर RPF पोस्ट मिर्जापुर लाया गया तथा उनके विरुद्ध अपराध सं. 509/25 से 511/25, धारा 145(B), 147 रेलवे अधिनियम अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गयासोनाली (20 वर्ष), निवासी – काली मोहाल, मुगलसराय, थाना – कोतवाली, जिला – चंदौली।

 

2. रितिका (33 वर्ष), निवासी – काली मोहाल, मुगलसराय, थाना – कोतवाली, जिला – चंदौली।

 

3. खुशबू (45 वर्ष), निवासी – काली मोहाल, मुगलसराय, थाना – कोतवाली, जिला – चंदौली।

 

उक्त किन्नरों द्वारा विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसा वसूली एवं अभद्रता की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल मिर्जापुर द्वारा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ की कार्रवाई से यात्रियों ने राहत की सांस ली है ।यात्रियों का कहना है कि पुलिस कोसमय-समय पर अभियान चलाना चाहिए जिससे ट्रेनों में जबरदस्ती यात्रियों को परेशान करने वाले कीनन को पड़कर जेल भेज देना चाहिए कुछ यात्रियों ने कहा कि यह किन्नर एक तो बिना टिकट रिजर्वेशन डिब्बे में चढ़ते हैं दूसरे सुरक्षा को भी खतरा और चुनौती देते रहते हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .