
रॉबर्ट्सगंज पुलिस व *एस0ओ0जी0 टीम द्वारा मादक पदार्थ अवैध गांजा गिरोह के 04 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 33 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद व 02 चार पहिया वाहन किया गया जब्त
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे मादक पदार्थ नाजायज गांजा की तस्करी के सम्बन्ध मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज व जनपद सोनभद्र की एस0ओ0जी0 पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ गांजा की उड़ीसा से तस्करी करते हुए अभियुक्तगण 01. शशिकान्त सिंह पुत्र सुरेश प्रताप सिंह ग्राम तारापुर पो0 टिकरी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष 02. दिव्यांशु सिंह पुत्र सुनील उर्फ बच्चा सिंह पता नुआंव थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष 03. अंकित सिंह पुत्र अजय सिंह पता नुआंव डाफी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष व 04. अमन सिंह पुत्र स्वयंप्रकाश सिंह पता तारापुर पो0 टिकरी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को दिनांक 21.02.2025 को समय 22.45 बजे घटनास्थल लोढी मम्मी के ढाबा के पास से वाहन संख्या UP 65 BU 6847 अर्टिगा व UP 65 FF 6304 वेन्यू कार के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 33 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ एवं अभियुक्तो द्वारा उड़ीसा से नाजायज गांजा अपने चार पहिया वाहनों से तस्करी कर के लाया जा रहा था जहां से अभियुक्तो द्वारा गांजा लिया गया था उससे सम्बन्धित अभियुक्त की तलाश की जा रही है। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-190/2025 धारा 8/20,29,60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण –
01. शशिकान्त सिंह पुत्र सुरेश प्रताप सिंह ग्राम तारापुर पो0 टिकरी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष।
02. दिव्यांशु सिंह पुत्र सुनील उर्फ बच्चा सिंह पता नुआंव थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष।
03. अंकित सिंह पुत्र अजय सिंह पता नुआंव डाफी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष।
04. अमन सिंह पुत्र स्वयंप्रकाश सिंह पता तारापुर पो0 टिकरी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष।
गिरफ्तारी का समय, दिनांक व स्थान-
दिनांक 21.02.2025 समय 22.45 बजे घटनास्थल लोढ़ी मम्मी का ढाबा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण-
कुल 06 बण्डल में 33 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद व 02 अदद चार पहिया वाहन (वाहन संख्या UP 65 BU 6847 अर्टिगा व UP 65 FF 6304 वेन्यू कार)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. प्रभारी एसओजी राम स्वरूप वर्मा जनपद सोनभद्र।
3. प्रभारी सर्विलांस सेल नागेश कुमार सिंह जनपद सोनभद्र।
4. प्रभारी चौकी चुर्क सुनील कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. का0 रमेश गौड़ थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6. का0 शशिकान्त राठौर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
7. हे0का0 संजय चौहान एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
8. का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
9. हे0का0 प्रकाश कुमार सिंह एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
10. हे0का0 सतीश कुमार सिंह एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
11. का0 जय प्रकाश सरोज एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
12. का0 रितेश पटेल एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।