
मुठभेड़ में लुट का आरोपी गिरफ्तार,पैर में लगी गोली
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के हेलीपैड रोड पर झरना बस्ती के पास शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़
आरोपी के पास से सोने चांदी के जेवरात, तमंचा और कारतूस बरामद
बीते 15 नवंबर को शक्तिनगर थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसायी से लूट की घटना को दिया था अंजाम
झारखंड के नगर उतारी में भी 29 नवंबर को लुट की घटना की थी
लुट के तीन वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घायल आरोपी को स्थानीय अस्पताल में कराया गया भर्ती
शक्ति नगर पुलिस ने बीते 15 नवम्बर 2025 को हुए काली मंदिर बस स्टैंड के समीप सोनार से लूट की घटना में शामिल 20 वर्षीय साजन पुत्र राजन को पुलिस के साथ हुई मुड़भेड़ मे घायल हों गया। जिसे अनपरा सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। घायल साजन के पास से पुलिस को सोने चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक सूत्रों से जानकारी मिली कि पूर्व में बस स्टैंड काली मंदिर के पास हुई सोनार से हुई लूट के घटना में शामिल आरोपी साजन हेलीपैड रोड झरना बस्ती के आगे मोड़ के पास खड़ा है,जो किसी का इंतजार कर रहा है। शक्तिनगर थाना प्रभारी कमलनयन दुबे के साथ बीना चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने अपनी टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे जहां साजन ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। हरकत मे आयी पुलिस टीम नें जवाब में फायरिंग किया। जिसमें साजन के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से एक पिस्टल 32 बोर का,दो खोखा कारतूस,वही जेवरात लूट में एक सीकड़ी, आठ जोड़ा पायल,एक पायल,तेरह पीस ताबीज, एक चूड़ियां, 9 बिछिया, चार लोकेट, एक जोड़ा झुमका, एक लॉकेट एक नाक की रिंग के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के साथ बीएनएस की अन्य धाराओं में बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।पुलिस के मुताबिक पकड़े गए साजन से पूछताछ में बताया कि इस लूट की योजना रोशन के घर पर बनाई गई थी। जहां सोनू, रोशन और रोहित चारों उपस्थित थे। योजना के तहत रोहित का कार्य सोनार द्वारा दुकान बंद कर घर के लिए निकलते ही फोन के माध्यम से सूचना देना था। रास्ते में रोशन, सोनू ने मिलकर सोनार संजय सोनी पर असलहा सटाकर डरा धमका कर जेवरात से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। बताया कि लूट में प्राप्त हिस्सा जो मिला वह हिस्सा यही है। पुलिस को यह भी बताया कि रोशन और सोनू ने हम लोगों से कहा कि नगर उटारी, जिला गढ़वा, झारखंड में इसी प्रकार की एक अन्य लूट की घटना को अंजाम देना है। किंतु साजन और रोहित वहां नहीं गए। पुलिस को यह भी बताया कि 29 11 2025 को रोशन सोनू ने मिलकर नगर उटारी में एक सोनार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है जिसमें उनके द्वारा फायरिंग की गई थी।जिसमें सोनार को गोली भी लगी थी। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन के साथ फरार तीन आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है।गिरफ्तार टीम में शामिल शक्ति नगर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे के साथ बीना चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज, उप निरीक्षक रंजीत कुमार, दिनेश भारती अमृतलाल राम जी मौजूद रहे।