• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
यूपी: ग्राम पंचायतों में आरक्षण का फॉर्मूला तय! हर वर्ग के आरक्षण में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होगी आरक्षित

यूपी: ग्राम पंचायतों में आरक्षण का फॉर्मूला तय! हर वर्ग के आरक्षण में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होगी आरक्षित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

*लखनऊ:* उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पंचायत चुनाव 2011 की जनगणना के आधार ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय होगा। हर वर्ग के आरक्षण में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। पिछले चुनाव में लागू नियमावली में निर्धारित की गई आरक्षण की रोटेशन की व्यवस्था का पालन होगा। इस नियम के अनुसार पिछली बार आरक्षित रही सीटों में बदलाव हो सकता है।

 

*परिसीमन के बाद आरक्षण की व्यवस्था पर होगा विचार*

मिली जानकारी के मुताबिक जिन ग्राम पंचायतो का परिसीमन होना है उनका सर्वे चल रहा है। परिसीमन का काम पूरा होने पर आरक्षण की व्यवस्था पर विचार होगा। आप को बता दें हाल ही में राज्य के पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की अधिसूचना की थी। इस नई अधिसूचना के मुताबिक अब प्रदेश में 504 ग्राम पंचायतें कम कर दी गई हैं। यानी अब यूपी में कुल 57,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे।

 

पंचायत चुनाव 2026 में होगा

राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पंचायती राज विभाग ने बताया कि ये चुनाव अप्रैल 2026 में कराए जाएंगे। इन चुनावों में सिर्फ ग्राम प्रधान ही नहीं, बल्कि 826 ब्लॉक प्रमुख, और 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का भी चुनाव होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .