• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
घूसखोर पंडत टाइटल पर नाराजगी

घूसखोर पंडत टाइटल पर नाराजगी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

विंध्याचल। ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म घूसखोर पंडत के टाइटल और डायलॉग को लेकर ब्राह्मण समाज नाराज में विरोध है। शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कराया साथ ही बैनर और पोस्टर के माध्यम से ब्राह्मणों ने विरोध किया।ब्राह्मण समाज ने फिल्म के नाम और इसके संवादों को बेहद आपत्तिजनक बताया है। कहा फिल्म के कलाकारों, निर्देशक और ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ पोस्टर बैनर के माध्यम से विरोध किया। फिल्म का टाइटल और डायलॉग्स विवादित बताया। इस तरह के विवादित डायलॉग सिर्फ ब्राह्मण समाज की छवि को खराब करने के लिए डाले गए हैं. फिल्म के टाइटल से भी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। विरोध करने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री आशुतोष पाठक, तरूण पांडेय, अजय त्रिपाठी, दीपक पंडित, अंकित चौबे, रवि पांडेय, रोहित दूबे सहित कई अन्य मौजूद रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .