• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
यूपी बोर्ड को भेजी गई रिपोर्ट, जल्द जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची

यूपी बोर्ड को भेजी गई रिपोर्ट, जल्द जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डीएम की ओर गठित तहसील स्तरीय टीमों ने 32 बिंदुओं पर 214 विद्यालयों की जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं, डीआईओएस ने जांच रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है। तीन से चार दिनों में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी करेगा। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण और सत्यापन कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।पिछले वर्ष जिले में 77 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई गई थी। इस बार छात्र संख्या सहित अन्य मानकों की जांच तहसील स्तरीय टीमों से कराई गई है। प्रत्येक टीम में एसडीएम सहित चार लोग शामिल किए गए थे। राबर्ट्सगंज तहसील में सबसे ज्यादा 78 विद्यालयों की जांच की गई है। दुद्धी में 60, ओबरा और घोरावल में 37-37 विद्यालयाें की सुविधाओं, छात्र क्षमता का सत्यापन किया गया।इसके आधार पर 30 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि तहसील स्तरीय टीमों की जांच के बाद बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई। बोर्ड से केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .