• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जनपद मीरजापुर में जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर के दृष्टिगत किये जा रहे राहत कार्य

जनपद मीरजापुर में जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर के दृष्टिगत किये जा रहे राहत कार्य


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*155 स्थलों पर जलाये गये अलाव, 07 स्थलों पर बनाए गये रैन बसेरा – रोडवेज सदर व विंध्याचल में बने रैन बसेरा*

 

मीरजापुर, 18 दिसंबर, 2025

 

जनपद मीरजापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर/ठंड से बचाव हेतु निराश्रित/ असहाय/कमजोर वर्ग के लोगों के लिये निम्नवत राहत कार्य किए जा रहे हैं l

 

*अलाव*

जनपद में जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका एवं तहसीलों के माध्यम से कुल 155 स्थलों ( सदर-71 स्थल; चुनार- 57 स्थल; लालगंज- 14 स्थल; मड़िहान- 13 स्थल) को चिन्हित किया गया है, जहां पर अलाव जलवाया जा रहा है तथा समस्त अलाव के स्थलों की जियोटैग सूचना ऑनलाइन शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी आपदा प्रहरी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर अपलोड भी कि जा रही है l

 

*रैन वसेरा*

जनपद स्तर पर कुल 7 स्थलों पर रैन वसेरे का संचालन किया जा रहा है, जिनकी कुल क्षमता 180 लोगों के रुकने की है | समस्त 7 स्थलों पर मौजूद रैन वसेरों में रजाई, गद्दा, मैटी, पेयजल, शौचालय, विद्युत् इत्यादि सम्बंधित मूलभूत सुविधाओं कि व्यवस्था कि गयी है | नगरपालिका मीरजापुर द्वारा सगरा बस स्टैंड-विन्ध्याचल (अस्थायी रैन वसेरा-20 लोगों कि क्षमता), राजकीय रोडवेज परिसर-सदर (अस्थायी रैन वसेरा-50 लोगों कि क्षमता), घंटाघर धर्मशाला (अस्थायी रैन वसेरा-20 लोगों कि क्षमता)-सदर एवं रेहड़ा चुंगी-विन्ध्याचल (स्थायी रैन वसेरा-50 लोगों कि क्षमता) पर रैन वसेरा संचालित है | नगरपालिका अहरौरा द्वारा सामुदायिक भवन- पट्टी खुर्द (अस्थायी रैन वसेरा-10 लोगों कि क्षमता), नगरपालिका चुनार द्वारा सामुदायिक भवन-बालुघट (अस्थायी रैन वसेरा-20 लोगों कि क्षमता), नगर पंचायत कछवां द्वारा जलकल परिसर (अस्थायी रैन वसेरा-10 लोगों कि क्षमता) में रैन वसेरा संचालित है, जहां पर आने वाले लोग रुक रहे हैं एवं रैन बसेरा में प्रत्येक रुकने वाले व्यक्ती कि सूचना प्रत्येक दिवस ऑनलाइन शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी आपदा प्रहरी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर अपलोड कि जा रही है l

 

*कंबल वितरण*

जनपद मीरजापुर में असहायों एवं निराश्रितों के मध्य वर्तमान शीतलहर में निराश्रित, असहाय, एवं कमजोर वर्ग के लोगों के मध्य कंबल वितरण सुनिश्चित करने हेतु तहसीलवार कुल 6872 कंबल किए जाने हेतु कार्यवाही कि गई है, जिसमें की 50% कंबल तहसील स्तर पर उपलब्ध करा दिए गए हैं l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .