• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान सिर्फ अभियान ही नही बल्कि सदस्यता संगठन कि आत्मा है

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान सिर्फ अभियान ही नही बल्कि सदस्यता संगठन कि आत्मा है


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कि महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा नामित अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग मे उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया।

सदस्यता कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान सिर्फ अभियान ही नही बल्कि सदस्यता संगठन कि आत्मा है। अभियान के दौरान सर्वग्राही सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी का उद्देश्य लेकर चल रही है अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर, द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर, तृतीय चरण 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान के रुप मे चलाया जायेगा 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। महासंपर्क अभियान मे राष्ट्रीय प्रदेश स्तरीय नेता जनप्रतिनिधि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घर घर संपर्क करेंगे। और संगठन कि विचारधारा केन्द्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों के बारे मे बतायेंगे। साथ ही उन घरो के सदस्यों को मिस्ड काल के द्वारा सदस्य बनायेंगे। इस दौरान हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संपर्क करेगा। आनलाइन मिस्ड काल, नमो एप्प एवं वेबसाइट और आफलाइन तथा क्यूआर कोड के माध्यम से हर बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाने है, इसी के साथ सदस्यता अभियान के दौरान सप्ताह के रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाया जायेगा क्योकि अटल जी का 100वां जन्मदिन है। समाज के सभी घटक तक पहुंचकर सदस्य बनाना है। एक से दस नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर बनाना है।

कार्यशाला कि अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल कहा कि संगठन महापर्व सदस्यता अभियान मे जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। उसे पूरी निष्ठा व इमानदारी से निभायें और मेहनत से अभियान को सफल बनाने मे जुट जाये। आये हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण से स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .