
रामपुर बरकोनिया पुलिस की _संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में घायल 01 नफर गौ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 राशि गोवंश, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर किया बरामद_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आज दिनांक 20.05.2025 को जरिए मुखबिरी सूचना मिली की एक पिकअप पर लालगंज मिर्जापुर से गोवंश लादकर भगवान यादव व अनिल प्रजापति उर्फ झगंटू पन्नूगंज और रायपुर होते हुए बिहार जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना रायपुर, थाना घोरावल, थाना पन्नूगंज व थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबन्दी की गई परन्तु जंगली रास्ता व भगौलिक लाभ लेते हुए गोवंश लदी पिकप आँखो से ओझल हो गई। मुखबीरी सूचना के आधार पर सभी पुलिस टीम तलास करने लगी।नगांव, दुल्लहपुर, सरईगढ़, नकटुआ बन्धा की तरफ तलास करते हुए नकटुआ जंगल से सटे तेनुआ जंगल में कुछ दूरी पर झाड़ के आड़ में रास्ते के बगल में कुछ गोवंश दिखाए पड़े जिसे एक व्यक्ति जंगल की तरफ हांक कर ले जाते दिखायी दिया। इस पर जैसे ही हम पुलिस वाले अपने अपने वाहनों से तेजी से उतरकर गोवंश और उसको हांकने वाले व्यक्ति की तरफ बढ़े तो गोवंश हांकने वाला अभियुक्त अनिल प्रजापति उर्फ झगंटू पुत्र सियाराम प्रजापति निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, मौजूद पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त अनिल प्रजापति उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल/गिरफ्तार हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बैनी रवाना किया गया। मौके से 04 राशि गोवंश, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 84/2025 धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स ऐक्ट व 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अनिल प्रजापति उर्फ झगंटू पुत्र सियाराम प्रजापति निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण-
04 राशि गोवंश, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0-21/2019 धारा 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना रायपुर सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0-68/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम।
3. मु0अ0सं0-23/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगे0 एक्ट थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0-56/2021 धारा 120बी, 279, 307, 337, 338, 427 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना पन्नूगंज सोनभद्र।
5. मु0अ0सं0-129/2021 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना पन्नूगंज सोनभद्र।
6. मु0अ0सं0-170/2021 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना पन्नूगंज सोनभद्र।
7. मु0अ0सं0-111/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना पन्नूगंज सोनभद्र।
8. मु0अ0सं0-111/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगे0 एक्ट थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
9. मु0अ0सं0-120/2024 धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना रायपुर सोनभद्र।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1. रामस्वरुप वर्मा प्रभारी निरीक्षक घोरावल मय पुलिस टीम।
2. दिनेश प्रकाश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज मय पुलिस टीम।
3. रामदरश राम थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस टीम।
4. कमलनयन दूबे थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया मय पुलिस टीम।
5. राहुल पाण्डेय चौकी प्रभारी सरईगढ थाना रायपुर मय पुलिस टीम।