
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा पैसे का गबन करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, (जब वादी निकला अपराधी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.01.2026 को वादी रामआसरे सरोज पुत्र राम लाल सरोज निवासी नेवढ़िया कम्हरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध चखुरिया स्थित देशी शराब की दुकान से शराब व कैश चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-09/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 24.01.2026 को उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से प्रकाश में आये अभियुक्त रामआसरे सरोज पुत्र रामलाल सरोज निवासी नेवढ़िया कम्हरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 305,331(4),316(4) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्ध में अभियुक्त रामआसरे सरोज द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दुकान से शराब की बिक्री से प्राप्त पैसों की चोरी की गयी थी जिसे छिपाने के लिये मेरे द्वारा खुद ही शराब की दुकान में चोरी की घटना को कारित किया गया था ।