• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ठगी के आरोपियों की तलाश कर रही राजस्थान पुलिस*

ठगी के आरोपियों की तलाश कर रही राजस्थान पुलिस*


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। राजस्थान की पुलिस 400 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को मिर्जापुर से गिरफ्तार के बाद उसके साथियों की तलाश में जुटी है। मिर्जापुर पुलिस को मामले में कोई जानकारी नहीं है लेकिन राजस्थान पुलिस मुख्य आरोपी रोहित दुबे के साथियों की तलाश में जुटी है।मिर्जापुर निवासी रोहित दुबे विदेशी साथी की मदद से कंबोडिया में 25 फर्जी कंपनी बनाई थी। राजस्थान के भरतपुर जिले के धौलपुर साइबर थाने की पुलिस ने रोहित दुबे को गिरफ्तार कर प्रेसवार्ता में 400 करोड़ की ठगी का खुलासा किया। राजस्थान में पुलिस महानिरीक्षक प्रेसवार्ता कर राहुल प्रकाश ने बताया कि ठगी के इस खेल में विदेशी लोग शामिल हैं। ठगी का खेल कबोडिया से संचालित होता है‌गिरफ्तार आरोपी रोहित दुबे मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार का निवासी है। जो बेंगलूरु में रहता है। उसके पकड़े जाने के बाद उसके अन्य साथियो की तलाश की जा रही है। टीमें बेंगलुरु के साथ मिर्जापुर में भी आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .