• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बजरंग मेडिकल स्टोर पर छापा

बजरंग मेडिकल स्टोर पर छापा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को रॉबर्ट्सगंज के धर्मशाला स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां की जांच के लिए छापेमारी की। बजरंग मेडिकल स्टोर के क्रय विक्रय पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया गया था। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रही दो दवाइयों का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि छापे के दौरान आस-पास स्थित अन्य मेडिकल स्टोर संचालक अपने दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गए, जिन्हें चेतावनी जारी की गई है। मौके पर बजरंग मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर पाए गए, मेडिकल स्टोर पर गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक की तरफ से निरीक्षण आख्या में अंकित दवाइयां के बिल नहीं दिखाए गए। साथ ही एक्सपायर्ड औषधियां भी पाई गईं। जिसकी निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त औषधि को प्रेषित किया जा रहा है। चेताया कि नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयां को बिना डॉक्टर के पर्ची का क्रय विक्रय ना करें। अन्यथा उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .