
10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में राहुल पटेल अव्वल, 392 रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाया दमखम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में राहुल पटेल अव्वल, 392 रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाया दमखममीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में प्रशिक्षण निर्देशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आवंटित 392 रिक्रूट आरक्षियों की बाह्य विषय परीक्षा के अंतर्गत 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।रविवार प्रातः 6 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से शुरू हुई दौड़ भरूहना चौराहा होते हुए आम घाट पुल तक गई और पुनः पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आकर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में आरक्षियों ने अनुशासन, सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में चेस्ट नंबर 326 राहुल पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। चेस्ट नंबर 52 अरूण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि चेस्ट नंबर 185 पंकज शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल कियाअधिकारियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस बल में शारीरिक दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करती हैं