• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
लेटलतीफी पर ठेकेदार पर लगाएं जुर्माना, अभियंताओं की तय करें जिम्मेदारी

लेटलतीफी पर ठेकेदार पर लगाएं जुर्माना, अभियंताओं की तय करें जिम्मेदारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बृहस्पतिवार को मड़िहान तहसील के देवरी में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के कार्य प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी। अधिशासी अभियंता से कांट्रैक्टर पर जुर्माना लगाने व सहायक अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करने को कहा।निरीक्षण के दौरान एकेडमिक ब्लॉक ए और एकेडमिक ब्लॉक बी में पाया कि ब्लॉक ए में जी प्लस-3 निर्माण में सिर्फ पिलर का काम हुआ है। उसमें भी कई पिलर अभी अधूरे हैं। इसी प्रकार ब्लॉक बी में पिलरों को खड़ा कर कुछ हिस्सों पर स्लैब का काम अभी चल रहा है। आवासीय ब्लॉक टाइप-5 के दो ब्लॉक इसमें 05 आवास, टाइप-4 के 5 आवास, टाइप-3 के 5 आवास के निर्माण में भी धीमी प्रगति पाई गई। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण व प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक कार्य में लगभग डेढ़ से दो माह लेट है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित दो सहायक अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित करते हुए कार्य पर निगरानी रखी जाए। मजदूरों व अन्य संयंत्रों की संख्या को बढ़ाते हुए दिन-रात शिफ्टवार कार्य कराया जाए ताकि निर्धारित समय सीमा में 11 फरवरी 2026 तक कार्य पूर्ण कराते हुए कक्षाओं का संचालन किया जा सके। तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। निर्माण के लिए तैयार डीपी में जिस ब्रांड के मटेरियल का उल्लेख किया गया है, उसी ब्रांड की सामग्री का उपयोग किया जाए। चेतावनी दी कि कार्य समय पर पूरा नहीं होने पर अधिशासी अभियंता सहित अन्य लोगों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामनरायन वर्मा, एसडीएम मड़िहान अविनाश कुमार के अलावा कार्यदायी संस्था के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .