
9:30 बजे तक स्कूल नहीं आए प्रधानाध्यापक, निलंबित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। बीएसए अनिल कुमार वर्मा मंगलवार की सुबह 7:45 बजे लालगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गोड़र खुर्द पहुंचे। वह 9:30 बजे तक स्कूल पर रहे।
प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार सिंह बिना सूचना के स्कूल नहीं आए। विद्यालय की गिरी चहारदीवारी की ईंटे गायब थीं। आठ महीने से गैस पर एमडीएम नहीं बन रहा था। इन सभी आरोपों में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
इसके बाद बीएसए गौरा कड़ा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ददरी राजा में कक्षा सात की छात्रा हिंदी की किताब नहीं पढ़ सकी। स्मार्ट क्लास का संचालन नहीं होने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक विद्यालय ददरी राजा में रसोईघर के प्रभारी को नोटिस दिया गया। प्राथमिक विद्यालय नया गांव द्वितीय में चार अतिरिक्त कक्षा कक्ष जर्जर है। यह 2010 में बना था।इसके लिए भवन प्रभारी को नोटिस दी गई। प्राथमिक विद्यालय महुलार व पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुलरिया में छह शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो मानव संपदा पोर्टल पर प्रतिकूल प्रविष्टी दी जाएगी