• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पूछताछ के लिए इमरान को रिमांड पर लेगी पुलिस

पूछताछ के लिए इमरान को रिमांड पर लेगी पुलिस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने न्यायालय में दाखिल किया पुलिस कस्टडी रिमांडमिर्जापुर। जिम में महिलाओं से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने और धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार इमरान खान को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन किया। सुनवाई के बाद अगर कोर्ट पुलिस को इमरान की कस्टडी के लिए रिमांड देगी तो उससे विधिवत पूछताछ हो सकेगी। आठवां आरोपी लकी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं।

जिले के पांच जिम केजीएन की तीन शाखा, बी फिट और आयरन फायर जिम में आने वाली लड़कियों से दोस्ती कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर पैसा वसूलने के साथ उनका धर्मांतरण करने के मामले में जीआरपी के हेड कांस्टेबल समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरोह का सरगना दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया सातवां आरोपी इमरान खान है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 25 जनवरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल सिंह के कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस ने उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया। धर्मांतरण मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को इमरान से पूछताछ करना है। इससे पता चल सके कि इमरान ने कितने लोगों का धर्मांतरण कराया। उसके टीम में कितने लोग शामिल है। धर्मांतरण के साथ इमरान लाेगों से जमीन बेचकर की गई ठगी मामले का भी पता चलेगा। एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन न्यायालय में दाखिल किया है। न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पूछताछ की जाएगी। लकी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है। जल्द उसे भी पकड़ा जाएगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .