• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना रायपुर पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी जैसे गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना रायपुर पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी जैसे गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-17.08.2025 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-144/2024 धारा- 419, 420, 406, 467, 468, 471 व 120बी भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित दो नफर अभियुक्तगण 01.हरिचरन मौर्या पुत्र स्व0 विश्वनाथ मौर्या निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 62 वर्ष, 02.राम मनोहर मौर्या पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र मौर्या निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 65 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर समय लगभग 10.45 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. हरिचरन मौर्या पुत्र स्व0 विश्वनाथ मौर्या, निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 62 वर्ष।

2. राम मनोहर मौर्या पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र मौर्या, निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 65 वर्ष।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

2. हे0का0 अजय पाण्डेय थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

3. का0 अखिलेश कुमार थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

4. का0 मुकेश सिंह थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .