
थाना करमा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-93/2025 धारा-69 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व आज दिनांक-21.06.2025 को थाना करमा पुलिस द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-93/2025 धारा- 69 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में फरार चल रहे 01 नफर वांछित अभियुक्त मनोज यादव पुत्र पट्टर यादव निवासी ग्राम डेहरी थाना करमा सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
मनोज यादव पुत्र पट्टर यादव निवासी ग्राम डेहरी थाना करमा सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण–
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र।
2.निरीक्षक अपराध राजेश कुमार यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र।
3.का0 अमीर चन्द गोड़ थाना करमा जनपद सोनभद्र।
4.का0 चन्दन यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र।