• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस लाइन चुर्क, सभागार कक्ष, जनपद सोनभद्र

पुलिस लाइन चुर्क, सभागार कक्ष, जनपद सोनभद्र


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारीगण व महिला पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण*

 

आज दिनांक 26.09.2025 को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारीगण एवं महिला पुलिस कर्मियों को अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद स्तर पर मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावशाली एवं सशक्त बनाना रहा, जिससे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति अभियान के

 

*विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल रहे:-*

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य: महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्यवाही, जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।

मिशन शक्ति हेल्प डेस्क की भूमिका: प्रत्येक थाने में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र की भूमिका, कार्यप्रणाली और रिपोर्टिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला पीड़ितों से संवाद और संवेदनशीलता: महिला पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे महिला पीड़ितों से संवेदनशीलता एवं संयम के साथ व्यवहार करें, ताकि उन्हें न्याय प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

जनजागरूकता अभियान: स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में महिला सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों को संचालित करने के निर्देश दिए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .