• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्याचल गर्भगृह कांड मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

विंध्याचल गर्भगृह कांड मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा मारपीट, गाली-गुप्ता व धमकी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है।थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.07.2025 को वादी (मुख्य श्रृगारी-विन्ध्याचल मंदिर) निवासी पूरब मोहाल पाकरतर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के साथ माँ विन्ध्यावासनी मंदिर के गर्भगृह में मारपीट, गाली-गुप्ता व धमकी देने सहित अन्य के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-224/2025 धारा 3(5),309(6),115(2),352,351(2) बीएनएस व 07 आपराधिक कानून अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपदमीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 06.07.2025 को थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह व उप निरीक्षक विजय शंकर तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्त निवासी बावली चौराहा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा3(5),309(6),115(2),352,351(2) बीएनएस व 07 आपराधिक कानून अधि. में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*2.थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —*

थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.07.2025 को व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-115/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 06.07.2025 को उप निरीक्षक दयाराम यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत कोटवा अण्डर पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त चन्दन निवासी नदिगहना थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(1),137(2) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 03 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —

थाना हलिया-01


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .