News

पाकिस्तान का जो नारा लगाया है पुलिस ने गिरफ्तार किया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डे
8382048247
पुलिस ने बताया कि चंद्र प्रकाश गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के ‘एक्स’ आईडी पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर 27 अप्रैल को बैठक में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में नारा लगाने का आरोप लगाया गया था। वीडियो वायरल होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे इरशाद नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग में चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। वीडियो में आवाज स्पष्ट न आने के कारण आगे की कार्रवाई के लिए वीडियो को जांच के लिए वाराणसी स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :