• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डेयरी वाहन से भिड़ी पिकअप, चालक की मौत, तीन घायल

डेयरी वाहन से भिड़ी पिकअप, चालक की मौत, तीन घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनारी गांव के पास शुक्रवार की देर रात पिकअप-मैजिक भिड़ गई। हादसे में मैजिक चालक विकास (19) की मौत हो गई। वहीं मैजिक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर है। चचेरे भाई के मुताबिक विकास ने तीन माह पहले ही डेयरी का वाहन चलाना शुरू किया था। वह अपने घर का इकलाैता कमाने वाला था।करमा थाना क्षेत्र के बसदेवा निवासी चचेरे भाई गोविंद ने बताया कि विकास काशी डेयरी बसदेवा के दूध वाहन (मैजिक) को लेकर शाम पांच बजे के करीब मुख्य कार्यालय से होकर निकला था। डेयरी की चार शाखाओं दूध इकट्ठा किया था। नई बाजार स्थित डेयरी की पांचवीं शाखा पर जा रहा था। सोनारी पुलिया के पास रामगढ़ की तरफ से आ रहे मैजिक को ओवरटेक कर पिकअप सामने आ गई। जब वह संभल पाता उसके वाहन के सामने पिकअप सामने आ गई। हादसे में विकास के साथ ही सचिन (20) धरमौली थाना घोरावल, विजय (35) निवासी पुसौली जल निगम टंकी राॅबर्ट्सगंज, शुभम (21) निवासी बसदेवा करकी थाना करमा घायल हो गए। नईबाजार चौकी इंचार्ज धर्मनारायण भार्गव ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। शेष का उपचार जारी है। सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। विकास दो भाइयों में छोटा था। आरोपी पिकअप चालक भाग गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .