• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अधिक ट्रॉली में रखे धान में आग लग गई 

अधिक ट्रॉली में रखे धान में आग लग गई 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडरी पानी में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ा हादसा टल गया। एक ट्रैक्टर क्षमता से अधिक धान लोड कर जा रहा था। सड़क में ट्रैक्टर प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे ट्रॉली में रखे धान में आग लग गई। पतराटोली के किसान नानसाय अपने खेत पंडरी पानी के आमाखार से धान की कटाई कर ट्रैक्टर की ट्राली में भरकर घर ला रहे थे। खालपारा के पास सड़क पर चलते समय ट्रैक्टर की ऊंचाई के कारण ट्राली में रखा धान खुले विद्युत तार को छू गया। तार से टकराते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते धान के ढेर से धुंआ उठने लगा और आग लग गई। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पंप से पानी की व्यवस्था कर अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के प्रयास में किसान का पूरा धान भीग गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार इस घटना के लिए किसान और विद्युत विभाग दोनों जिम्मेदार हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों प्रमोद कुमार और संजय कांड्रा ने इसे दोहरी लापरवाही बताया। किसान और ट्रैक्टर चालक को ट्राली पर 5 फीट से अधिक ऊंचाई तक धान लोड नहीं करना चाहिए, जो सुरक्षित लोडिंग मानकों का उल्लंघन है। वहीं विद्युतविभाग ने गली-मोहल्लों में बिजली के तार खुले छोड़ रखे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। खुले और झूलते तारों के कारण किसान अक्सर दुर्घटनाओं का दंश झेलते हैं। इस घटना ने एक बार फिर विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और सुरक्षित विद्युत लाइन की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .