• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
5 दिन चले मेले में 54 लाख के ऊपर बिक्री ,मिर्जापुर

5 दिन चले मेले में 54 लाख के ऊपर बिक्री ,मिर्जापुर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सरस मेला समापन पर जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का किया निरीक्षणमीरजापुर, 02 जनवरी 2026।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में विकास भवन, मीरजापुर में आयोजित मण्डल स्तरीय पांच दिवसीय विंध्य सरस मेला का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। यह मेला 29 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया था।समापन अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य तथा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए सभी स्टॉलों का भ्रमण किया और महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की।विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने कहा कि जनपद में स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ लखपति भी बन रही हैं। उन्होंने बताया कि मीरजापुर जनपद में अब तक लगभग 28 हजार दीदियां लखपति बन चुकी हैं। विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि समूह की महिलाएं घरेलू कार्यों के साथ स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं।विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य ने भी महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मेले में मण्डल के तीनों जनपद मीरजापुर, सोनभद्र एवं भदोही के सभी विकास खंडों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री की गई। पांचवें दिन लगभग 15,28,563 रुपये की बिक्री हुई, जबकि पूरे पांच दिनों में कुल बिक्री 54,14,278 रुपये दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त उद्योग विभाग, खादी विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस सहित अन्य विभागों के स्टॉल भी लगाए गए।समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक धर्म जीत सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार रमाशंकर सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार सुशांत सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी मीरजापुर, सभी एडीओ आरडी, जिला मिशन प्रबंधक एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .