• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सीओ घोरावल द्वारा अर्दली रूम का आयोजन – अनुशासन एवं कार्य दक्षता पर विशेष बल

सीओ घोरावल द्वारा अर्दली रूम का आयोजन – अनुशासन एवं कार्य दक्षता पर विशेष बल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय द्वारा अपने सर्किल के थाना घोरावल पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीओ घोरावल द्वारा थाना स्तर से प्राप्त पत्रावलियों, लम्बित प्रकरणों एवं कर्मचारियों से संबंधित विषयों की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। उन्होंने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं की गुणवत्ता, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण तथा मिशन शक्ति अभियानों की प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गयी। सीओ घोरावल द्वारा थाना स्तर पर जनता से संवाद, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता एवं पुलिस की सकारात्मक छवि निर्माण पर विशेष बल दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .