• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोमवार को शक्तिनगर, वाराणसी और मिर्जापुर रूट की बसों में सीट के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। 

सोमवार को शक्तिनगर, वाराणसी और मिर्जापुर रूट की बसों में सीट के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सबसे अधिक परेशानी प्राइवेट बसों के रूट पर देखने को मिली, जहां यात्रियों को साधन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

 

जिले में सड़क परिवहन ही प्रमुख यातायात का साधन है। वाराणसी से शक्तिनगर रूट पर सोनभद्र और विंध्यनगर डिपो के अलावा काशी, कैंट, प्रयागराज, जीरो रोड और मिर्जापुर डिपो की करीब 130 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही रोडवेज और प्राइवेट बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। बीते तीन दिनों से रॉबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। सोमवार को भी यात्रियों की भीड़ रहीं।

जितने यात्री रोडवेज बस स्टेशन में बस का इंतजार करते दिखे, उतने ही फ्लाईओवर के नीचे मिर्जापुर रूट और शक्तिनगर तरफ जाने वाले बसों का इंतजार करते दिखे। स्थिति यह रही कि सीट न मिलने पर कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस स्टेशन के बाहर फ्लाईओवर के नीचे मिर्जापुर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी भीड़ बनी रही। बता दें कि होली के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से भी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .