• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नीबी गहरवार गाँव के निराश्रित गो-वंश आश्रय स्थल में सोमवार सुबह समाजसेवियों ने गो-पालकों को कंबल वितरित किए।

नीबी गहरवार गाँव के निराश्रित गो-वंश आश्रय स्थल में सोमवार सुबह समाजसेवियों ने गो-पालकों को कंबल वितरित किए।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

इस पहल से गो-पालकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। गंगा वारियर के सुवाष चंद्र ओझा और भाजपा गैपुरा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि क्षेत्र के अन्य गो-वंश आश्रय स्थलों में भी गो-पालकों को कंबल दिए जाएंगे। उन्होंने गो-वंश की सेवा में लगे गरीब गो-पालकों की सहायता को एक पुनीत कर्तव्य बताया। पाठक ने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे इस सर्द मौसम में जरूरतमंदों को कंबल या गर्म कपड़े दान कर पुण्य के भागीदार बनें। ग्राम प्रधान माधुरी सोनकर ने गो-वंश आश्रय स्थल में हुए इस कंबल वितरण कार्यक्रम को एक सराहनीय कदम बताया और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कंबल प्राप्त करने वाले गो-पालकों में कलावती देवी, प्रमीला देवी, शिवशंकर यादव, शोभनाथ दुबे, शिवमणि शर्मा, दयाशंकर यादव, रयूप शाह, मुन्नालाल, अशोक सिंह और चंद्र भवन शामिल थे। उन्होंने बताया कि ठंड से बचाव के लिए अभी तक प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है और वे अलाव जलाकर रातें गुजारने में मजबूर है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .