• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दिनांक 25.11.2024 को जिला अस्पताल लोढी सोनभद्र के सामने वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रोड जाम कर शान्ति एवं कानून/ यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध थाना राबर्ट्सगंज पर अभियोग दर्ज-

दिनांक 25.11.2024 को जिला अस्पताल लोढी सोनभद्र के सामने वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रोड जाम कर शान्ति एवं कानून/ यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध थाना राबर्ट्सगंज पर अभियोग दर्ज-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

अवगत कराना है कि थाना घोरावल, सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/2024 धारा 118(A), 85 BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित मृतका की मृत्यु हो जाने पर परिजनो द्वारा अनुचित दबाव बनाने के लिए दिनांक 25.11.2024 को 12.30 बजे जिला अस्पताल लोढी सोनभद्र के सामने वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग को कुछ लोगो (जिसमे महिला व पुरुष शामिल थे) द्वारा रोड जाम किया गया था जबकि मृतका की मृत्यु के संबंध में उचित धाराओ में अभियोग तरमीम किया गया था व विधिक कार्यवाही की जा रही थी । राज्य मार्ग पर रोड जाम करने वाले लोगो (पुरुष/महिला) द्वारा अनावश्यक शोर शराबा उत्तेजित होकर आवागमन पूरी तरह से ठप करके कानून एवं शान्ति व्यवस्था /यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया गया । जिसके सम्बन्ध में सड़क जाम करने वाले खुशहाल देव पाण्डेय पुत्र यज्ञ देव पाण्डेय निवासी पूरब मोहाल अम्बेडकर नगर, थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र आदि नामित 15 पुरुष/ महिला व अन्य 10 महिला/ पुरुष नाम-पता अज्ञात के विरुद्ध थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज सोनभद्र पर मु0अ0सं0 898/2024 धारा 3(5), 121(1), 126(2), 221 बीएनएस व 7 सी0एल0ए0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*अभियुक्तगण का विवरण-*

1.खुशहाल देव पाण्डेय पुत्र यज्ञ देव पाण्डेय निवासी पूरब मोहाल अम्बेडकर नगर थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

2.राधिका देवी पत्नी खुशहाल देव पाण्डेय निवासी पूरब मोहाल अम्बेडकर नगर थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

3.आदर्श देव पाण्डेय पुत्र खुशहाल देव पाण्डेय निवासी पूरब मोहाल अम्बेडकर नगर थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

4.आलोक देव पाण्डेय पुत्र खुशहाल देव पाण्डेय निवासी पूरब मोहाल अम्बेडकर नगर थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

5.श्रीकान्त तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी निवासी भुड़कुड़ा थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।

6.उमाकान्त तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी निवासी भुड़कुड़ा थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।

7.वरुण तिवारी पुत्र उमाकान्त तिवारी निवासी भुड़कुड़ा थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।

8.गिरिश देव पाण्डेय पुत्र तीरथ देव पाण्डेय निवासी बुडहर थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

9.विशाल देव पाण्डेय पुत्र दरोगा पाण्डेय निवासी बुडहर थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।

10.वन्दना दूबे पत्नी श्रीकान्त तिवारी निवासी भुड़कुडा थाना शाहगंज सोनभद्र हाल पता कुसहरा थाना शाहगंज सोनभद्र ।

11.यादवेन्द्र शुक्ला पुत्र परशुराम शुक्ला निवासी खड़देउर थाना घोरावल सोनभद्र ।

12.गौरव गुप्ता निवासी पूरब मोहाल थाना रा0गंज सोनभद्र ।

13.कामेश्वर शुक्ला निवासी पटवध थाना चोपन सोनभद्र ।

14.पारस देव पाण्डेय पुत्र रामनरायन पाण्डेय निवासी नौडीहा थाना घोरावल सोनभद्र ।

15.अंश जायसवाल निवासी पूरब मोहाल थाना रा0गंज सोनभद्र व अन्य 10 महिला पुरुष नाम पता अज्ञात ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .