
कोटा में छात्रा की आपत्तिजनक फोटो किया वायरल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की छात्रा की आपत्तिजनक फोटो कोटा में अलग-अलग अकाउंट से वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि पुलिस को दी गई तहरीर में राबर्ट्सगंज नगर निवासी युवती ने बताया कि 23 दिसंबर की उसकी आपत्तिजनक फोटो वास्तविक नहीं है। इसे अज्ञात आईडी से माध्यम से मेरे सहपाठियों को इंस्टाग्राम में भेजे गए। उसके पश्चात जनवरी में तीन बार, इसके बाद फरवरी, मार्च और अप्रैल में अलग-अलग आईडी के माध्यम से मेरी आपत्तिजनक फोटो, जो कि वास्तविक नहीं है, मेरे सहपाठियों को भेजे जा रहे हैं। इससे मानसिक रूप से बहुत परेशान हूं। प्रकरण की सूचना स्टूडेंट काॅल सेंटर कोटा में दी थी। लेकिन आईडी की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद प्रकरण की सूचना कोचिंग सेंटर के स्टूडेंट में दी थी, क्योंकि उस समय वहां अध्ययनरत थी। वहां से वापस आने के बाद भी मेरो फोटो इंस्टाग्राम में डाली जा रही है