• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पीपा पुल से अब 50 किमी की दूरी चार से पांच किमी में हो जाएगी पूरी

पीपा पुल से अब 50 किमी की दूरी चार से पांच किमी में हो जाएगी पूरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। जिले में देर से ही सही पर पांच पीपा पुल का संचालन शुरू हो गया है। इसमें एक का शुभारंभ शुक्रवार को ही किया गया। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत हो रही है। पीपा पुल बनने से 100 से 50 किमी का चक्कर लगाने के बजाय अब लोगों को चार से पांच किमी का रास्ता तय करना पड़ रहा है। नगर को गंगा पार से जोड़ने वाले कोल्हुआ-कंपनी घाट पीपा पुल का संचालन भी दो दिन में शुरू हो जाएगा। बाकी दो नए पीपा पुल के लिए बजट मिला है, पीपा की मांग की गई है। उसे शुरू होने में एक महीने का समय लगेगा। जिगना : छानबे क्षेत्र में गंगानदी में तीन पीपापुल चालू हो जाने से लोगों को भदोही, जौनपुर, प्रयागराज प्रतापगढ़ आदि जनपदों के लिए आवागमन की सुविधा मिल गई है। जाेपा-रामपुर पीपा पुल 10 दिन पहले शुरू हुआ है। पुल न होनेे से 40 किमी का चक्कर लगाना पड़ता था। अब चार किमी में लोग गोपीगंज पहुंच जाते हैं।

 

मिर्जापुर। जिले में देर से ही सही पर पांच पीपा पुल का संचालन शुरू हो गया है। इसमें एक का शुभारंभ शुक्रवार को ही किया गया। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत हो रही है। पीपा पुल बनने से 100 से 50 किमी का चक्कर लगाने के बजाय अब लोगों को चार से पांच किमी का रास्ता तय करना पड़ रहा है। नगर को गंगा पार से जोड़ने वाले कोल्हुआ-कंपनी घाट पीपा पुल का संचालन भीज दो दिन में शुरू हो जाएगा। बाकी दो नए पीपा पुल के लिए बजट मिला है, पीपा की मांग की गई है। उसे शुरू होने में एक महीने का समय लगेगा। जिगना : छानबे क्षेत्र में गंगानदी में तीन पीपापुल चालू हो जाने से लोगों को भदोही, जौनपुर, प्रयागराज प्रतापगढ़ आदि जनपदों के लिए आवागमन की सुविधा मिल गई है। जाेपा-रामपुर पीपा पुल 10 दिन पहले शुरू हुआ है। पुल न होनेे से 40 किमी का चक्कर लगाना पड़ता था। अब चार किमी में लोग गोपीगंज पहुंच जाते हैं।

 

 

इस पीपा का संचालन भदोही का पीडब्ल्यूडी विभाग करता है। मिश्रपुर-सीतामढ़ी पीपा पुल भी 15 दिन पहले शुरू हुआ है। सीतामढ़ी जाने के लिए 100 किमी का चक्कर लगाना पड़ता था। अब चार किमी का रास्ता तय कर सीतामढ़ी पहुंचा जा सकता है। छानबे क्षेत्र में तीसरा परमानपुर -सेमराधनाथ का नया पीपापुल शनिवार से शुरू हो गया है पर अभी चकरप्लेट नहीं बिछाई गई है।नरायनपुर : रैपुरिया गंगा घाट पर बना पीपा पुल 15 दिन पहले चालू हो गया है। पहले लोगों को 28 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती थी। अब केबल पांच किलोमीटर दूरी तय करनी है। इससे 50 गांवों के साथ ही सोनभद्र के लोगों को भी सहूलियत होगी।चुनार : तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर से बेटावर घाट पर जाने के लिए बने पीपा के पुल से पांच दिसंबर से आवागमन चालू है। कैलहट, रामपुर, कोलना, जलालपुर माफी बगही सहित लगभग 30 से 35 गांव के लोगों इस पीपा पुल से गांगपुर से होकर वाराणसी जाते हैं। पीपा पुल से होकर वाराणसी आने जाने के दौरान 25 से 30 किलोमीटर की दूरी कम होती है। किसान सब्जी बनारस मंडी में बेचकर अच्छा फायदा कमा रहे हैं। मरीजों को बीएचयू में जाने के लिए सुविधा हो गई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .